जिलाबदर अपराधियों की मौजूदगी पर भी कड़ी नजर रखे पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) शुक्रवार को कानपुर मंडल के अपर आयुक्त राजाराम नें पुलिस की व्यवस्था को परखने के लिए थाना मऊदरवाजा का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने पुलिस को डियूटी के महत्वपूर्ण टिप्स दिये|
थाना मऊदरवाजा का निरीक्षण करने के दौरान अपर आयुक्त नें कहा कि थाने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का तापमान की जाँच की जाये| उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण प्रतीत होते है तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें| उन्होंने प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा से जिला बदर अपराधियों की जानकारी ली| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिला बदर की जानकारी के साथ ही उनकी मौजूदगी पर भी नजर रखें|
इसके साथ ही उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष में आरजीआरएस की जानकारी ली| उन्होंने जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये| उन्होंने मालाखाना देखा और हथियारों के रखरखाब की जानकारी ली| उन्होंने तहसील का भी निरीक्षण किया| तहसील में उन्होंने किसान सम्बन्धी समस्यों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये| किसानों को खतौनी मिलने में कोई दिक्कत न हो। राजस्व सम्बंधी मुकदमों एवं तहसील दिवस की शिकायतों का शीघ्र ही निस्तारण किया जाये।