छपाई व्यापारियों की समस्याओं की विभागों से होगी समीक्षा: डीएम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: एक जनपद-एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत छपाई व्यापारियों से रूबरू हुए जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें व्यापारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराने का भरोसा दिया है|
शहर के अंगूरीबाग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में पंहुचे डीएम नें व्यापारियों  समस्याओं को मंच सूना| दिनेश साध नें कहा कि भैरव घाट पर टिटमेंट प्लांट लग जाये| जिससे पानी साफ हो सके| उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सख्त नियमों के चलते 50 प्रतिशत उद्योग घट गये| ट्रीटमेंट प्लांट लग जाये तो छोटे उद्यमी को फायदा
मिलेगा| राजीव कुमार साध नें कहा कि कारखानों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे है| बिजली कनेक्शन काटे जाने से विदेश से मिला काम भी कैंसिल हो गया| उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति टेक्सटाइल पार्क नही जा सकता| हितेश मणि नें कहा कि वस्त्र छपाई उद्योग को ग्रहण लग गया है| 50-60 प्रतिशत उद्योग घट गया है| सीईटीपी प्लांट का निर्माण किया जाये|
कपिल साध नें जिलाधिकारी से कहा कि जनपद की पहचान छपाई उद्योग से होती है| जिला प्रशासन ने बिना सूचना के फैक्ट्रियों  कनेक्शन उखाड़े जो मनमानी है|सभी व्यापारी ईटीपी
लगाने को भी तैयार है| लगभग 70 से 80 फैक्ट्रियों के कनेक्शन जोड़े जायें|
डीएम नें कहा कि सभी समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास किया जायेगा| टेक्सटाइल पार्क को भी देखा जायेगा| उन्होंने कहा कि जिन-जिन विभागों से समस्या है उन विभागों की सूची बनाकर दें| उन विभागों को बुलाकर समस्या का समाधान किया जायेगा| टेक्सटाइल पार्क
शासन  निर्णय है| गंगा संवेदनशील मुद्दा है| उन्होंने कहा कि सीएम तक व्यापारियों  की बात पंहुचायेगी| वही डीएम को व्यापारियों नें मांग पत्र सौपा|