महारुद्राभिषेक एवं शिव झांकी में गंगा तट पर जुटे श्रद्धालु

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) शहर के पांचाल घाट पर गंगा किनारे भोलेनाथ का अद्भुत श्रंगार कर महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया वहीं भक्तों ने जमकर बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाये| इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे|
जय भोलेबाबा कमेटी के सौजन्य व कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी (भोले) के नेतृत्व में भोलेनाथ के अद्भुत श्रंगार और महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया| महा रुद्राभिषेक में दूध घी शहद और विशेष रूप से गन्ने के रस से बाबा भोलेनाथ का महारुद्रा अभिषेक किया गया वहीं दूसरी तरफ पार्थिव ईश्वर महादेव की महाकाल बाबा की अद्भुत झांकी भी सजायी गई| भावपूर्ण पूजन देख शिवभक्त मंत्रमुग्ध हो उठे। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया|  खासकर देश में फैले कोरोना महामारी के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कि गयी| श्रद्धालुओं नें शिव जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि जिस प्रकार समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल को आपने लोक कल्याण के लिए पी लिया था| उसी प्रकार वर्तमान में चल रहे कोरोना वायरस को भी अपने भीतर प्रविष्ट कर आम जनमानस को इसके खौफ से मुक्त करें|
पंडित अनुज शास्त्री, रामबाबू दुबे, अवधेश मिश्रा, टीटू मिश्रा आदि ने विशेष मंत्रोच्चारण से रुद्रा अभिषेक करवाया कमेटी की तरफ से निखिल सुनील मिश्रा, अंशु पांडेय, क्रांति पांडेय,  बृजेश पांडेय, अखिलेश पांडेय, नीरज वाजपेयी,  जीतू वाजपेयी,  विपिन वाजपेयी,  पुन्नू वाजपेयी,  सौरभ श्रीवास्तव,  मन्नू दुबे,  प्रिंस पांडेय,  राजीव शुक्ला, पवन कुमार आदि रहे|