पालिका की सड़क उखाड़कर ऊँची करने में मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पालिका की सड़क को उखाड़कर ऊँची करने के मामले में ईओ ने मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस जाँच कर रही है|
नगर पालिका परिषद के ईओ रविन्द्र कुमार नें फतेहगढ़ के न्यू कालोनी नेकपुर कला निवासी राजीव  कुमार यादव पुत्र पान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| जिसमें उन्होंने कहा कि जेई मनोज कुमार के द्वारा शिकायत की गयी की राजीव यादव नें तकरीबन 6 मीटर इंटरलाकिंग की ब्रिक उखाड़ कर उसे ऊंचा किया गया| जिससे पालिका की क्षति हुई| ईओ नें कोतवाली फतेहगढ़ में राजीव यादव के खिलाफ तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस नें आरोपी राजीव के खिलाफ धारा सार्वजनिक सम्पत्ति निवारण अधिनियम 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेज बहादुर सिंह को दी गयी है|