मंडल प्रशिक्षण शिविर में योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रशिक्षण शिविर में चार मंडलों मोहम्मदाबाद दक्षिण,  फतेहगढ़, अमृतपुर एवं कायमगंज नगर की कार्यशाला संपन्न हुई| जिसमे कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, फसल बीमा किसान बिल, समेत अन्य योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने के लिए अपील की।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में मंडल प्रशिक्षण शिविर सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फतेहगढ़ मंडल का मंडल प्रशिक्षण शिविर लाल सराय रेट गंज स्थित डीसीएफ हॉल में मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  कार्यशाला को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भाजपा प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी,
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ० मिथिलेश अग्रवाल नें सम्बोधित किया| कार्यशाला सत्र को आरएसएस जिला प्रचारक दीपेश आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर संचालन मंडल महामंत्री शिवम दुबे ने किया|  रानू दीक्षित, गौरव कटियार, अरविन्द भदौरिया, रजनीश मिश्रा, भास्कर दत्त द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
अमृतपुर की बैठक मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यशाला सत्र को अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक ने बक्तव्य रखा| कुलदीप दुबे, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह एवं सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भी संबोधित किया| कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री नीरज अवस्थी ने किया|  इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, मनोज मिश्रा, विवेक सिंह, शांति स्वरूप मिश्रा, जीतेंद्र सिंह व  सुबोध सिंह आदि रहे|