उत्सव के रूप में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी बूथ पर पार्टी का झंडा फहरा कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में स्थापना दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। पार्टी के जिला कार्यालय से लेकर बूथ पर भी आयोजन हुआ|
आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने झंडारोहण किया| 41 में स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई| पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलकर पार्टी राष्ट्र निर्माण के कर्तव्य को पूर्ण करने के लिए संकल्पबद्ध है। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर,  जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने भी विचार रखे|  कुंवरजीत सिंह राजपूत, ममता सक्सेना, जिला मंत्री अभिषेक त्रिवेदी,जिला मंत्री अभिषेक बाथम आदि रहे|
जनकल्याण के उद्देश्य से हुई भाजपा की स्थापना
नगर संवाददाता: सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पश्चिम मंडल की बूथ संख्या 256 बीबीगंज स्थित शाक्य धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूदेव सिंह राजपूत ने  कहा किकहा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना जनकल्याण के उद्देश्य से हुई है देश की संप्रभुता और अखंडता को कायम रखने के लिए भाजपा संगठन के माध्यम से समाज को एकजुटता का संदेश देती है भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसकी विचारधारा राष्ट्रवाद से प्रेरित है अन्य राजनीतिक दल वंशवाद और परिवारवाद के आधार पर कार्य करते हैं।  कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत ने की।
नगर अध्यक्ष विकास पांडेय ,नगर मंत्री वीर बहादुर पाल, सभासद आदेश गुप्ता, नगर मंत्री उधन राजपूत,  रामकिशोर सैनी, प्रदीप सक्सेना, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
भाजपा के पास नीति,नेता और नियत तीनों का गठजोड़
मोहम्मदाबाद संवाददाता: सांसद मुकेश राजपूत ने मोहम्मदाबाद उत्तरी मंडल में वार्ड बलराम नगर मैं स्थित किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शिव मोहन सिंह गौर के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना| उन्होंने कहा भाजपा के पास नीति,नेता और नियत तीनों का गठजोड़ है। अन्य किसी राजनीतिक दल के पास देश को आगे ले जाने का नेतृत्व नहीं है। मंडल अध्यक्ष सुग्रीव सिंह राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह राठौर, डॉ० सूरजपाल वर्मा, अभिनय राजपूत आदि मौजूद रहे|
इसके साथ ही जहानगंज मंडल के बूथ संख्या 228 अहमदपुर देवरिया, कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल की गोष्ठी कायमगंज स्थित सी पी गेस्ट हाउस में आयोजित हुई| डॉ० श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल रहीं|  अमृतपुर अमृतपुर क्षेत्र में बूथ संख्या 46 अमृतपुर पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में जिला मंत्री सर्वेश कुशवाहा एवं श्रम विभाग सदस्य सरिता शाक्य ने संबोधन दिया| मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह, मंडल महामंत्री विवेक सिंह आदि रहे|
सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पूर्वी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के आवास तलैया मोहल्ला पर हुई| जिसमे पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी को लाइव सुना गया|जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता,मीरा सिंह, राजकुमार वर्मा,ओमप्रकाश दुबे, सोनी शुक्ला , राहुल राठौर , सागर गुप्ता ,बैभव अवस्थी,  नन्हे पंडित, जीतू राठौर आदि रहे|