परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति ने प्रदेश का विकास किया पीछे

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के 4 मंडलों शमशाबाद,नीमकरोरी,बढ़पुर पश्चिम और जहानगंज में मंडल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस की कार्यशाला संपन्न हुई।
सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बढ़पुर पश्चिम मंडल की कार्यशाला लाल सराय रेट गंज स्थित डीसीएफ हॉल में मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा मंडल कार्यशाला के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के गुर देती है।
दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा भाजपा विचारों पर आधारित पार्टी है देश सेवा के लिए कार्य करना कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात होती है|  70 वर्षों तक जो लोग सत्ता में रहे उन्होंने देश के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर्वत सिंह यादव ने कहा कांग्रेस सपा और बसपा ने केवल परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति की जिसके कारण प्रदेश का विकास कई वर्ष पीछे चला गया| प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद जन कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए| अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की गई संगठन का कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें इसके लिए बूथ स्तर पर कमेटियों को समय-समय पर चुस्त दुरुस्त किया जाना चाहिए|
आईटी जिला संयोजक अभय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया का उपयोग बताया|  जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पंकज पाल ने किया।  रिंकू शाक्य, आलोक राजपूत, विजय शाक्य, विजय राठौर, मानसिंह पाल, मनवीर पाल, संतोष राजपूत, पुष्पेंद्र शर्मा एवं राजीव राजपूत मौजूद रहे।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जहानगंज मंडल का मंडल प्रशिक्षण शिविर कमालगंज स्थित हाउस में मंडल अध्यक्ष अरविंद कटियार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा भाजपा सरकार विचारधारा एवं विकास की राजनीति को महत्व देती है भाजपा की विचारधारा राष्ट्र सेवा से प्रेरित है।  कन्नौज जिला आईटी संयोजक अभिषेक पांडे ने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन को जोड़ने में सबसे आसान तरीका होता हैं। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री कुलदीप दुबे
कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के शमशाबाद मंडल का प्रशिक्षण शिविर कायमगंज स्थित सीपी गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व चेयरमैन शमशाबाद विजय गुप्ता एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजीव राजपूत ने किया। जिला मंत्री जय गंगवार, कुंवर जी प्रधान, जय सिंह शाक्य, केके राजपूत, डॉक्टर हेमचंद्र राजपूत, श्री कृष्ण शाक्य, ओमवीर शाक्य आदि लोग मौजूद रहें।