सुहाग के जोड़ें में विदा होकर निकली, बीच रास्ते ओढ़ा कफन

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद/नगर संवाददाता) कायमगंज में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह के बंधन में बंधी सुहागिन कुछ घंटे में ही काल के गाल में चली गयी| कार पेंड से टकराने से नवविवाहिता की मौत हो गयी| जबकि उसके पति सहित कई गंभीर रूप से जख्मी हो गये|
दरअसल गायत्री धाम, शिवाला भवन गंगादरवाजा कायमगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया है| 34 जोड़े एक दूसरे के हुई| लेकिन उसमे एक जोड़ा वह भी था जो अपनी कसम को जादा देर तक नही निभा सका| दरअसल फतेहगढ़ के नया नगला महरूपुर सहजू निवासी दीपू जाटव की मौत  बीते दिनों हो गयी थी| उसकी 27 वर्षीय पत्नी किरन और एक 5 वर्षीय पुत्र लकी था| परिजनों की सहमती से किरन की मांग फिर भरने और हाथ पीले करने की योजना परिजनों नें बनायी|
जिसके बाद किरन के देवर 29 वर्षीय प्रदीप जाटव के साथ उसका विवाह तय हुआ| घर में खुशियों का माहौल था| कायमगंज में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में प्रदीप और किरन नें एक दूजे का हाथ थाम लिया| और उसकी मांग में फिर खुशियों का सिंदूर भरा| लेकिन कहते है की होनी को कोई टाल नही सकता| विवाह सम्पन्न करने के बाद प्रदीप और किरन नये जीवन का ताना बाना बुनते घर वापस लौट रहे थे| तभी थाना मऊदरवाजा व शमसाबाद सीमा कायमगंज मार्ग पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पेंड से टकरा गयी| जिसमे नवविवाहित किरन, उसका पति प्रदीप, रिश्तेदार 25 वर्षीय प्रियंका व उसका पति नीरज जाटव निवासी मुबारकपुर छिबरामऊ कन्नौज, परिवारी 40 वर्षीय सतीश उनकी 36 वर्षीय पत्नी सीमा देवी, फतेहगढ़ के हुसैनपुर नौखंडा निवासी 45 वर्षीय सुरेश चन्द्र पुत्र लाल सहाय बुरी तरह जख्मी हो गये| कार के भी परखच्चे उड़ गये|
सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| लोहिया अस्पताल में डॉ० राजकिशोर ने नवविवाहिता किरन को मृत घोषित कर दिया| जबकि अन्य की हालत नाजुक है|