धान बिना तोेले किसान को किया गया वापस तो होगी एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें धान क्रय केन्द्र जमापुर मोड, खाद्य एवं विपणन कार्यालय राजेपुर, अलीगढ़ एवं कुबेरपुर कुतलूपुर का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने सख्त हिदायत दी की यदि किसान को बिना धान तौले वापस किया तो मुकदमा दर्ज कराया जायेगा|
खाद्य एवं विपणन कार्यालय पंहुचे डीएम को केंद्र प्रभारी नें बताया कि कि अब तक 200 कुन्टल की खरीद हो चुकी है।यह भी बताया कि अन्य केन्द्रों पर अच्छी खरीद न होने से किसान भीड़ लगा रहे है। डीएम नें अवश्यक निर्देश दिये| इसके बाद उन्होंने जमापुर मोड़, अलीगढ़, कुबेरपुर में भी धान खरीद केंद्र देखें| जिसमे उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कहा कि अच्छे मन से कार्य करें| किसानों को केन्द्रों पर धान बेचने में समस्या हुई या धान बिना तौले किसान को वापस किया गया तो सीधे एफआईआर दर्ज करायी जायेगी|
डीएम नें अमृतपुर एसडीएम विजेंद्र कुमार को निर्देश दिये कि किसानों से बात कर सभी केन्द्रों पर धान खरीद करायी जाये| सभी केन्द्रों पर प्रतिदिन 250 कुन्टल धान खरीद का लक्ष्य दिया अन्यथा की दशा में केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए|
पराली जला रहे किसान पर कराया जुर्माना 
धान केंद्र के निरीक्षण के दौरान ग्राम कुबेरपुर में किसान संतराम खेत में पराली जला रहे थे| जब डीएम की नजर पड़ी तो वह गाड़ी से उतरकर खेत में आ गये| उन्होंने किसान से आग बुझबाई| इसके साथ ही डीएम नें एसडीएम बिजेंद्र कुमार को निर्देश दिये की किसान पर जुर्माना किया जाये|