नुक्कड़ नाटक से महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने व अध्ययन व कार्य स्थल पर शारीरिक व मानसिक तथा यौन उत्पीड़न से संरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया|
राजकीय बालिका इंटर कालेज की स्काउट-गाइड की छात्राओं के द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया| इसमें छात्राओं व महिलाओं नें सहभागिता की| विपरीत परिस्थितियों में खुद को सक्षम बनाने के लिए आत्मरक्षा की तकनीकी सिद्धातों का प्रशिक्षण भी छात्र-छात्राओं को दिया गया| थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। डायल 112, हेल्प लाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090 के बारे में संक्षिप्त रूप से समझाया गया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि उनके विद्यालय में छुट्टी के दौरान एंटी रोमियों टीम सादा कपड़ों में उनके आस-पास रहेगी| कोई भी समस्या होनें पर तत्काल शिकायत करें| जिससे तत्काल कार्यवाही की जा सके|

इस दौरान छात्राओं को  पाक्सो, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, महिला सुरक्षा आदि के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई।कि अपने क्षेत्र में सभी बालिकाओं, महिलाओं, छोटी बच्चियों को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया जाए। कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध है। कहा कि महिला अबला नहीं सबला है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, अधिकार के बारे में बताया गया। नारी सिर्फ जननी ही नहीं समाज की पालनहार है।
प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत नें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, किशोरी, शिक्षा, सुरक्षा, गुड टच-बैड टच पर विस्तार से प्रकाश डाला। महात्मा गाँधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल सिंह, जूनियर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश राठौर रहे| प्रधान उमेश नें कार्यक्रम का शुभारम्भ किया|