राजस्व वसूली कम देख डीएम की फटकार,लेखाकार पर लटकी तलवार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया| उनके पहुंचने से तहसील में हड़कंप मच गया| डीएम द्वारा राजस्व वसूली कम होने पर लेखा अधिकारी राजस्व के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये| साथ ही साथ अन्य कर्मचारियों को भी हटाने के लिए कहा है|
गुरुवार को तहसील पहुंची डीएम ने राजस्व वसूली से संबंधित अभिलेख चेक किए|अभिलेख अपूर्ण देख डीएम आक्रोशित हो गई| उन्होंने लेखाधिकारी गुरुचरनदास की फटकार लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये| खफा डीएम कुर्सी तक पे नही बैठी| उन्होंने बेंच पर बैठकर ही अभिलेख चेक किया| इसके बाद उन्होंने आरसी चेक करने के दौरान तहसीलदार की भी फटकर लगा दी और कहा की आरसी रामभरोसे चल रही है| आदमी मरा है या जिंदा इसका कोई रिकार्ड नही है| इसके बाद उन्होंने सहायक लेखाधिकारी हर्ष कुमार श्रीवास्तव, बीना श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव से भी पूंछतांछ की|
उन्होंने कहा की कार्य संतोष जनक नही है| इस लिये सभी कर्मीयों को हटाने के भी निर्देश जारी किये| इसके बाद वह राजस्व हवालात गयी जंहा बकायेदारों की जगह पुलिस गार्द हवालात में मिली| उन्होंने खराब जरनेटर नीलाम करने के निर्देश भी दिये| उन्होंने निर्देश दिये की शिकायत रजिस्टर पर पीड़ित का मोबाइल नम्बर अंकित करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ महिला व पुरुष के लिये अलग-अलग शौचालय बनाये जाने क लिये कहा| उन्होंने बकायेदारों की सूची भी तलब कर चेक की| जल्द बकाया बसूली करने के निर्देश दिये|
थाने में डीएम ने पकड़ा पुलिस हास्टल का अमानक निर्माण
डीएम मोनिका रानी ने इसके साथ ही थाना मऊदरवाजा का भी निरीक्षण किया| जहां उन्होंने लावारिस वाहनों की नीलामी करने के निर्देश दिए साथ ही साथ पुलिस हॉस्टल का अमानत निर्माण देख डीएम का पारा चढ़ गया| जिलाधिकारी के थाने पर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया| इसके बाद डीएम ने थाने से संबंधित अभिलेख अभिलेख चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये| मालखाने में रखी गंदी बुलेटप्रूफ जैकेट देख डीएम ने नाराजगी जताई| थानाध्यक्ष ने बताया कि यह जैकेट धुलाई नहीं जाती है| उन्होंने थाने में खड़े 34 लावारिस वाहनों की नीलामी के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए| निरीक्षण के दौरान थाने के निर्माणाधीन पुलिस हॉस्टल को चेक किया और निर्माण उन्होंने अमानत बताया| जिलाधिकारी ने बताया कि अमानक हॉस्टल की जांच कराकर कार्रवाई होगी| एडीएम गुलाब चंद, एसडीएम सदर अजीत सिंह आदि रहे|