अब गंदगी पर ‘विजय’ पायेंगे याकूतगंज के बाशिंदे, पढ़े पूरी खबर

FARRUKHABAD NEWS FEATURED जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते कई दिनों से लोगों को आ रहे बुखार से याकूतगंज के लोग दहशत में है| लोग घरों से बाहर निकलने में भी भयभीत है| लोगों में पनप रही बीमारी का मुख्य कारण गाँव की गंदगी है| जहाँ से स्वच्छ भारत मिशन दूर से भी नही निकला| प्रधान और अफसर अपना काम कितनी जिम्मेदारी से करते है उसकी बजबजाती नालियों को देखकर लगायी जा सकती है| लोग गंदगी में पनप रहे मच्छरों से परेशान है| ग्रामीणों की समस्या करीब से जानने जिला पंचायत सदस्य विजय यादव पंहुचे और उन्होंने पूरा गाँव की गंदगी अपने खर्च पर साफ कराने का ऐलान कर दिया|
दरअसल बुधवार को विजय यादव अपने समर्थकों के साथ याकूतगंज में फैली गंदगी को देखने पंहुचे| उन्होंने ग्रामीणों के साथ पूरे गाँव का जायजा लिया और गाँव के लोगों से बात की| ग्रामीणों नें उन्हें बताया कि प्रधान के द्वारा सफाई नही करायी जाती| कई सालों से नालियाँ साफ नही हुईं है| जिससे बीमारियाँ फैल रहीं है| जिला प्रशासन की तरफ से भी कोई सुनवाई नही हो रही| जिस पर विजय नें याकूतगंज गाँव की नालियों में बजबजा रही गंदगी को अपने खर्च से साफ कराने की घोषणा कर दी| जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी|  लेकिन बड़ा सबाल है कि सरकारी हुक्मरान को सरकार किस चीज के लिए पगार और वजट देती है|
सस्ते में इलाज देनें वाले अस्पताल की रखी जायेगी आधार शिला
विजय यादव नें बताया कि वर्तमान समय में निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च बढ़ गया है| जिससे आम आदमी इलाज नही करा पा रहा है| कई लोग केबल पैसे के आभाव में इलाज नही करा पाते है| आम आदमी की समस्या को देखते हुए जल्द याकूतगंज क्षेत्र में एक आधुनिक सुबिधाओं और अनुभवी चिक्कित्सकों से लैस एक अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा| जिसमे आम आदमी के बजट में अस्पताल का खर्च होगा| जिसमे आम आदमी कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य लाभ ले सकेगा|