सेन्ट्रल जेल अधीक्षक के सुरक्षा कर्मी नें पत्नी पर लगाया जहर देनें का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन जहरीला पदार्थ खा लेने से हालत गंभीर होनें पर सेन्ट्रल जेल अधीक्षक के सुरक्षा कर्मी  को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था| वह अधीक्षक की कार चलाने का भी कार्य करता है| रविवार को होश में आने पर बंदी रक्षक नें अपनी पत्नी को ही जहर देकर मारने का आरोप लगाया|
सेन्ट्रल जेल पर तैनात बंदी रक्षक अमित कुमार को बीती रात लोहिया अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया था| उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था| रविवार को अमित नें बताया कि पत्नी रचना आये दिन विवाद करती है| अनावश्यक आरोप लगाकर आत्महत्या कर परिजनों को जेल भिजवाने की धमकी देती है| उसे बंदी रक्षक के चरित्र पर भी शक है| अमित नें बताया की  उसने शनिवार को 6 दिन का अवकाश लिया| उसे अपने गाँव जाना था| जब उसने घर आकर पत्नी रचना से कहा कि गाँव चलना है तो वह विवाद करने लगी| उसने मुख्य गेट पर ताला डाल दिया और ना अमित को जाने की अनुमति दी और ना ही खुद गाँव जाने को राजी थी|
अमित नें आरोप लगाया कि शाम को पानी में उसने कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने के इरादे से पिला दिया| जिससे अमित की हालत बिगड़ गयी| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया| वहीं बंदी रक्षक की पत्नी से इस आरोप ले सम्बन्ध में बात करने का प्रयास किया लेकिन उसने बात करने से इंकार कर दिया|
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल नें बताया कि अभी बंदी रक्षक की तरफ से तहरीर प्राप्त नही हुई है| तहरीर मिलने पर जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|