सेन्ट्रल जेल के 7 और कोरोना संक्रमित, जिले में 31 नये केस

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेन्ट्रल जेल में 7 और कोरोना संक्रमित निकले है| इसके साथ ही कुल मिलाकर जिले में 31 नये केस फिर सामने आये है| जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें सभी से कोविड-19 जे सुरक्षा मानकों का प्रयोग करने की नसीहत दी है|
नये कोरोना संक्रमित मरीजों में कायमगंज के नगला चम्पत निवासी दो किशोरी, मोहम्मदाबाद के धूरीहार निवासी 7 वर्षीय बालिका, शहर कोतवाली के मोहल्ला सधबाडा निवासी दो पुरुष व एक महिला, मसेनी चौराहा निवासी 46 वर्षीय युवक,  केनरा बैंक के 32 वर्षीय कर्मी, भोलेपुर निवासी 13 वर्षीय किशोरी, कमालगंज के ग्राम जमालपुर निवासी 31 वर्षीय पुरुष, बहोरनपुर टप्पा हबेली निवासी 24 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन निवासी 23 वर्षीय महिला, शमसाबाद के मोहल्ला मूलचंद निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, उलियापुर निवासी 26 वर्षीय युवक, नवाबगंज के सयानी निवासी 47 वर्षीय ग्रामीण, फतेहगढ़ निवासी 57 वर्षीय पुरुष, मोहल्ला तलैया फजल इमान निवासी 48 वर्षीय पुरुष, गंगानगर कालोनी निवासी 30 वर्षीय महिला, ग्वालटोली फतेहगढ़ निवासी 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकले है|
इसके साथ ही साथ सेन्ट्रल जेल में 7 नये केस पॉजिटिव मिले है| जिले में अब तक 3440 केस पॉजिटिव मिल चुके है| 44 की अब तक मौत हो चुकी है| 864 केस अभी सक्रिय है| 2532 अब तक स्वास्थ्य हो चुके है|