ददुआ की दुकान के सामने सर्राफा का ताला तोड़ चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: जिले में अपराध और अपराधी किस तरह से जनता का जीना मुश्किल किये है यह तो आम जनता भली भांति झेल रही है| लेकिन इसके बाद पुलिस खुश होकर कह रही है कि कानून व्यवस्था दुरुस्त है| मजे की बात तो यह है कि पिछली सपा सरकारजिन बीजेपी नेताओ को अपराध बढ़ा हुआ नजर आ रहा था वह अपनी सरकार में आँखों में पट्टी बांधे हुये है| बीती रात शहर के बीचों-बीच स्थित व्यापारी नेता की दुकान के सामने सराफा की दुकान के ताले तोड़कर नकदी व जेबरात चोरी कर लिया गया| पुलिस जाँच कर लौट गयी| वही व्यापारियों में घटना से आक्रोश है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मजीद गली चौक निवासी अजय अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय हरीशचन्द्र अग्रवाल की नेहरु रोड पर लाला रामभरोसे नरेश चन्द्र सर्राफ के नाम से दुकान है| उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गये थे| तभी रात में चोर दुकान के पड़ोस में स्थित पुलक के मकान के सहारे छत पर पंहुचे और छत का जंगला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया| जिसके बाद उन्होंने दुकान के पीछे बने कमरे का ताला तोडा| जिससे 70 हजार की नकदी व 1 जंजीर, 2 अंगूठी सोने की चोरी आकर ली| सुबह जब अजय दुकान खोलने पंहुचे तो दुकान खोलकर देखा तो चोरी की जानकारी दी|
जानकारी मिलने अपर बीजेपी नेता मोहन अग्रवाल, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ व अन्य व्यापारी नेता आ गये| दुकान मोहन अग्रवाल के परिवारी लोगों की है| वही कोतवाली प्रभारी संजीब राठौर, धुमना चौकी इंचार्ज दिनेश भारती आदि मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल कर लौट गये |घटना व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ की दुकान के ठीक सामने होने से व्यापार मंडल में आक्रोश है|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| वही व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने जेएनआई को बताया कि वह पुलिस अधिकारीयों से वार्ता करेंगे यदि जरूरत पड़ी तो बाजार बंद किया जायेगा|