कौतुहल का विषय बना ‘एबीसीडी’ लिखा दुर्लभ प्रजाति का कछुआ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) तालाब से आये एक दुर्लभ प्रजाति के कछुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी है| कछुए की पीठ पर अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर लिखे हुए है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कड़क्का इमादपुर पमारान स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट तालाब से एक कछुआ बाहर आया| जिसका बजन लगभग तीन किलो बताया जा रहा है| कत्थई रंग के कछुए की पीठ पर अंग्रेजी वर्णमाला जैसे अक्षर अंकित दिख रहे है| पैर व गर्दन भी दुसरे कछुओं से भिन्न है| कुछ जानकर ग्रामीणों नें बताया कि कछुआ काफी दुर्लभ प्रजाति का लग रहा है| कुछ जानकार उस कछुए को सुन्दरी नस्ल का बता रहें है| यह भी बताया गया कि लाखों में एक या दो कछुए इस तरह के मिलते है|  इस विरल किस्म के कछुए को देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। फिलहाल कछुआ शैलेंद्र वर्मा निवासी इमादपुर पमारान के पास है|
क्षेत्रीय वन अधिकारी उदय प्रताप नें जेएनआई को बताया कि मौके पर टीम जाकर जाँच करेगी| यदि कछुआ दुर्लभ प्रजाति का है तो उसे विभाग कब्जे में लेगा|