स्वामी विवेकानन्द का जीवन युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत

FARRUKHABAD NEWS



फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन का हर क्षण देश के लिए समर्पित कर दिया। उनका पूरा जीवन हर किसी के लिए एक मिशाल की तरह है। हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है, जो स्वामी विवेकानन्द की जयंती का प्रतीक है। लिहाजा जनपद में भी जगह-जगह विवेकानन्द की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| जिसमे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विवेकानन्द का स्वरूप बना तो सभी का मन मोह गया|

नगर के मोहल्ला सेनापत स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर में विवेकानन्द की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे शुभारम्भ विवेकानन्द कन्या कुमारी के सदस्य रहे प्रो. डॉ. सुरेश चद्र गुप्ता के साथ विद्या संचालन समिति के अध्यक्ष शिव विलास त्रिवेदी, प्रधानाचार्य धर्म वीर सिंह नें विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया| डॉ. गुप्ता नें कहा कि विवेका नन्द का जीवन युवाओ को प्रेरणा देनें वाला है| इसी दौरान 55 स्वामी विवेका नन्द के स्वरूप में तैयार हुए बच्चो का पूजन किया गया| इसके साथ ही भारत
माता, श्रीराम, रानी लक्ष्मीबाई की झांकी शिशु मन्दिर से निकाली गयी| शोभायात्रा की जगह-जगह आरती उतारी गयी| शोभा यात्रा किराना बाजार, चौक बाजार, नेहरु रोड, घुमना, नितगंजा, स्टेट बैंक, रेलवे रोड़ होते हुए विद्यालय परिसर में समाप्त हुई|
इस दौरान प्रबन्धक संजीब सिंह चौहान, विजय कुमार, प्रदीप शर्मा, आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल, कैलाश मिश्रा, धर्मवीर सिंह आदि रहे| संचालन रामानन्द पाण्डेय नें किया|