भाजपा सरकार श्रमिकों व किसानों का मनोबल तोड़ने की रच रही साजिश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरकार के विधेयकों को किसान व श्रमिक विरोधी बताकर सपा नें कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| सपा नें सरकार के खिलाफ जमकर जुबानी हमला बोला|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पंहुचे| उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया| उन्होंने कहा कि सरकार धीरे-धीरे किसानों का ,मालिकाना हक छिनना चाह रही है| यदि सरकार नें ध्यान नही दिया तो किसान बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएगा|
सपा नें कहा कि वर्तमान में अन्नदाता का ही हर प्रकार से उत्पीडन हो रहा है| प्रदेश में अन्ना पशु किसानों को फसलें बर्बाद कर रहें है| खेत मालिक चौकीदार बनकर रह गया है| भाजपा सरकार की नीति देश को निजी क्षेत्रों में सौप देनें की है|
सपा नें कहा कि कृषि अध्यादेश के बाद भाजपा सरकार श्रमिक विरोधी औद्योगिक सम्बंध संहिता-2020 विधेयक ले आयी है| श्रमिक कानून के बदलाव के बाद तो श्रमिकों का शोषण करने का पूरा अधिकार फैक्ट्री मालिकों को मिल जायेगा| भाजपा श्रमिकों-किसानों का मनोबल तोड़ने, उन्हें असहाय बनानें की साजिश रच रही है|
इस दौरान पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व दर्जप्राप्त मंत्री सर्वेश अम्बेडकर, अरशद जमाल सिद्दीकी, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, डॉ० जितेन्द्र यादव,  वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र सिंह कटियार, रनवीर सिंह यादव, इलियास मंसूरी आदि रहे|