हाईकोर्ट पंहुचा बर्खास्त बार्डनों का मामला

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बा स्कूलों की बार्डनों को जिला प्रशासन के द्वारा बर्खास्त किये जाने के बाद जिले में चर्चा तेज रही| राजनैतिक गलियारों में भी खूब शोर मचा| जिला प्रशासन ने अपना निर्णय नही बदला| लेकिन जिन आरोपों में सभी बार्डनों को बर्खास्त किया गया था| उसी आरोप में एक अन्य बर्खास्त बार्डन की सेवाएं बहाल किया जाना भी अन्य बर्खास्त बार्डनों के गले में नही उतरा| जिसके चलते अन्य बर्खास्त की गयी बार्डनों ने उच्च न्यायालय की शरण ली है| पता चला है कि न्यायालय से सम्बन्धित अधिकारियों को तलब करने का नोटिस भी जारी किया गया है|
बर्खास्त बार्डन वन्दना गंगवार, संतोष पाठक, अनुराधा कुमारी मिश्रा ने न्याय के लिए हाई कोर्ट का दरबाजा खटखटाया| जिस  पर हाईकोर्ट नें जिला प्रशासन को मामले में तलब किया जा सकता है| बर्खास्त बार्डन नें आरोप लगाया कि जब आरोप एक जैसे लगे है तो एक साथी को बहाल कर अन्य की सेवायें वापस क्यों नही की गयी|
बर्खास्त बार्डन संतोष पाठक ने सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नें उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गयी | 12 सितम्बर को पद रिक्त दिखाकर भर्ती निकाल दी गयी | उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर अवगत भी कराया है| इसके साथ ही बताया कि आगामी 14 अक्टूबर को हाईकोर्ट में मामले की सुनबाई होना है| इस लिए फिलहाल चयन प्रक्रिया बंद की जाए|