सेन्ट्रल जेल में आधा दर्जन और पॉजिटिव, जिले में 37 हुआ मौत का आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला जेल के बाद अब सेंट्रल जेल में भी कोरोना सलाखों के पीछे दाखिल हो गया| जिसके चलते बुधवार को आधा दर्जन और कोरोना संक्रमित निकले| जिससे जेल में हड़कंप मचा है| हालांकि कोरोना संक्रमित मरीजों को बागी सुधार में रखा गया है|
बुधवार को शाम 4:30 बजे तक सरकारी कोरोना रिपोर्ट का आंकड़ा 24 आया है| जिसमे मुख्य रूप से सेन्ट्रल जेल के आधा दर्जन बंदी कोरोना संक्रमित निकले है| आवास विकास में एक पुरुष, मोहल्ला जाफरी फतेहगढ़ निवासी 40 वर्षीय युवक, श्याम नगर में 30 वर्षीय युवक, शिव कालोनी लोको रोड, गौसपुर कमालगंज में एक महिला कोरोना संक्रमित निकली है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि कुल 2170 मरीज अब तक मिले है | बुधवार को कुल 24 केस शाम तक आये हैं|  460 मरीज सक्रिय है|  कुल 37 लोगों की मौत हो गयी है|