मारपीट के दौरान युवक के पैर में गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: गुरुवार देर शाम मारपीट के विवाद में युवक के पैर में गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल  में भर्ती कराया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पुल निवासी विजय शुक्ला पुत्र चन्द्र शेखर शुक्ला रोडबेज बस अड्डे पर आया था| उसी दौरान विवाद हो गया| विवाद के दौरान युवक विजय के पैर में दो गोली मार दी गयी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| विजय का कहना है कि उसका विवाद किसी से नही हुआ था वह जगह पर खड़ा रहा था जंहा मारपीट हो रही थी| उसी दौरान गोली चली जो उसके लग गयी|
सीओ सिटी मन्नीलाल गौड़ आदि पुलिस फ़ोर्स लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने पड़ताल की| सीओ नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|