सड़क किनारे बैठे बालक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, एक गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) सड़क किनारे दोस्तों के साथ बैठे बालक को ट्रैक्टर नें कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी|परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम झिंझुकी बरुआ खेड़ा निवासी राजेन्द्र उर्फ छोटे कुशवाह का 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन सोमवार शाम अपने साथी 15 वर्षीय रजनी कान्त पुत्र रमेश व 16 वर्षीय भास्कर पुत्र राजेश के साथ गाँव के ही निकट खेतपाल सक्सेना के यहाँ मक्का भुनाने गया था| अर्जुन अपने दोनों साथियों के साथ सड़क पर बैठा था| उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर नें अर्जुन को कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि रजनी कान्त घायल हो गया| उसे उपचार के लिए भेजा गया| जानकारी होनें पर मृतक अर्जुन की माँ शशिदेवी आदि परिजन मौके पर आ गये| उनमे कोहराम मच गया| कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार भी घटना स्थल पर आ गये| गाँव के ही जनवेश सिंह  नें डायल 112 पर सूचना दी|

जिसके बाद डायल 112 के साथ ही दारोगा दलवीर सिंह व जगभान सिंह भी मौके पर आ गये| मौके पर भीड़ लग गयी| ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया|  फिलहाल पुलिस जाँच कर रही है|