बीजेपी नेता सहित 46 कोरोना पॉजिटिव, 1822 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी के किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री सहित जनपद में 46 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले है| जिससे अब आंकड़ा 1822 हो गया है|
सोमबार को शाम 4:30 बजे तक जिला मुख्यालय पर 46 नये मरीज कोरोना संक्रमित मिले| जिसमे शहर के बाला जी पुरम निवासी 30 वर्षीय महिला, खानपुर बाला जी पुरम् निवासी दो पुरुष, ग्राम पपियापुर में दो महिला एक युवक, ग्राम हसनबाग निवासी तीन महिला एक युवक, मोहल्ला नेकपुर कला निवासी एक महिला और एक युवक, थाना कमालगंज के ग्राम किरतपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कटियार सहित कुल 46 कोरोना संक्रमित निकले है| धर्मेन्द्र की सेंन्ट्रल जेल चौराहे पर जूते-चप्पल आदि की दुकान है वहीं उसका एक आवास भी है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि कुल 46 केस पॉजिटिव निकले है| अब संख्या 1822 हो गयी है| 750 अब तक ठीक हो चुके है| जबकि 416 सक्रिय है| 31 की मौत अब तक हुई है| जबकि 625 होम आईसोलेशन में है| उन्होंने सभी से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी है|