गंगा व रामगंगा घटीं, तराई क्षेत्रों में अभी भी मुसीबत की बाढ़, देखें तस्वीरें

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को गंगा और रामगंगा का उफान कम होनें से कई गांवों में बाढ़ का पानी कम नजर आया| लेकिन कई गांवों में अभी भी मुसीबत की बाढ़ अभी भी घुसी हुई है| जिससे ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है| भयभीत ग्रामीण सामान, पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए हैं। वहीं घरों में पानी घुसने तथा फसल डूबने से उनके चेहरे पर चिता की लकीरें स्पष्ट दिख रही हैं। कई गांवों में सड़कों के किनारे ग्रामीण झोपड़ी बनाकर रह रहे है|
राजेपुर और अमृतपुर क्षेत्रों में बाढ़ मुसीबत बनकर लोगों के घरों में घुस गयी है| पानी तो कुछ कम हुआ लेकिन मुसीबत कम होंने का नाम नही ले रही| पीड़ित परिवार सामान व पशुओं को लेकर ऊंचे स्थानों अपना आशियाना बनाकर रह रहें है| राजेपुर क्षेत्र के अम्बरपुर, चित्रकूट, गौटिया बंगला व जमापुर में पानी अभी भी घरों में भीतर दाखिल है| कई घरों में पानी भरने से लोग छतों पर अपना आशियाना बनाकर रह रहें है| घर से निकलने के लिए लकड़ी के सहारे निकलना पड़ रहा है| पानी के कारण माल-मवेशियों को रखने के साथ ही उनके चारे की समस्या उत्पन्न हो रही है। गौटिया बंगला में पानी बनायी गयी पुलिया के साथ ही सड़क नीची होनें से उसके ऊपर से निकल रहा है| ग्रामीणों नें बताया कि ठेकेदार नें पुलिया ठीक नही बनायी जिससे सारा पानी पुलिया से निकल नही पा रहा है| सड़क ठीक ना बनने से उनके गाँव में पानी पहले से अधिक भर रहा है|
अम्बरपुर के ग्रामीणों नें बताया कि अभी तक उनके पास कोई प्रशासनिक अधिकारी हाल जाननें नही पंहुचा| जिससे ग्रामीणों में रोस है| चित्रकूट की डीप पर पानी ऊपर से अभी भी चल रहा है| जिससे निकलने वाले राहगीर काफी परेशान है|
गंगा और रामगंगा का जलस्तर हुआ कम
बीते दिन गंगा का जलस्तर 136.95 था| लेकिन शुक्रवार को शाम गंगा 5 सेंटी मीटर कम हो गयीं| जिससे अब गंगा 136.90 पर रह गयीं है| वहीं बीते दिन रामगंगा 135.55 थी तो शुक्रवार को 10 सेंटीमीटर घटकर 135.45 पर चली गयीं|
गंगा नदी के जलस्तर का पैमाना
सावधानी बिंदु 136.60 मीटर
खतरे का बिंदु 137.10 मीटर
रामगंगा नदी के जलस्तर का पैमाना
सावधानी बिंदु 136.60 मीटर
खतरे का बिंदु 137.10 मीटर