बाढ़ से जिले के 40 गाँव की 20498 जनसंख्या प्रभावित

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/कायमगंज प्रतिनिधि) बाढ़ मुसीबत बनकर लोगों के घरों में दाखिल है| बीते दिनों के हिसाब से पानी कुछ कम है| वहीं कटान तेज हो गया है|
रविवार को तीसराम की मड़ैया के निकट कटान तेज होने से गांव के के लोगो मुसीबत में नजर आये|  ब्रजपाल, अलवर, नरवीर, विनोद, देशराज, अशोक व मंजीत के घर गंगा की रडार पर हैं| बीते वर्ष आयी बाढ में ग्रामीणों को पक्के मकान तोड़ने पड़े थे| जिससे ग्रामीण दहशत में है| संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी तेज धार के साथ बहने से आवागमन बाधित है| ग्रामीण बाढ़ के पानी से निकलने को मजबूर हैं|  प्राथमिक विद्यालय बाढ के पानी मे गिरने की कगार पर है| छत बुरी तरह चटक गयी है| एक परिवार प्राथमिक विद्यालय में रहने को मजबूर है|  प्रशासन अभी तक तीसराम की मढैया में दौरा करने नही आया|
40 गाँव की 20498 जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित
जिले की अमृतपुर और कायमगंज तहसील क्षेत्र के कुल 40 गाँव के लगभग 20498 जनसंख्या बाढ़ की चपेट में है| कुल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र 289.000  है| 2260 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 2260 पशुओं का टीकाकरण किया गया है| बाढ़ प्रभावित ग्रामों में प्रभावित व्यक्तियों के उपचार हेतु 13 मेडिकल टीमें ग​ठित ​की गई है। 3736 क्लोरीन टेबलेट वितरित की गई है। 52 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है। जनपद में कुल 24 बाढ़ शरणालय बनाए गए है। अब तक बाढ़ प्रभावित को 2500 राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए गए है।