आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, मनाया आजादी का जश्न

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) 74 वां स्वतंत्रता दिवस पर्व शनिवार को जिले में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपदवासियों ने आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों व प्राइवेट संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हर गली-मोहल्लों में आजादी के गीत व वंदे मातरम् व भारत माता की जय का उद्घोष होता रहा। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ तिरंगा फैराया|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया और महात्मा गाँधी के साथ ही भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके साथ ही शपथ ग्रहण भी करायी| उन्होंने इस दौरान कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग बनाने और मास्क का प्रयोग करने की अपील की| उन्होंने किसी प्रकार की लापरवाही नही करें| उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी पर नियंत्रण रखने हेतु जागरूक हो और जनसामान्य को भी करे जागरूक। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट में पौधारोपण भी किया|
पुलिस लाइन मैदान में एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलायी| इसके साथ एसपी व एएसपी अजय प्रताप नें पौधारोपण किया| इसके साथ उन्होंने जिले में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये| उन्होंने भविष्य में पूरे मनोयोग एवं ईमानदारी से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया|
भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें ध्वजारोहण किया|