मील का पत्थर साबित होगी सरकार की नई शिक्षा नीति: संजय तिवारी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति की घोषणा करके शिक्षा क्षेत्र में क्रांति लाई गयी  है|
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा है कि नई शिक्षा निति के माध्यम से शिक्षक मध्यान भोजन योजन से मुक्त होंगे| शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य नही करेंगे| जिससे उनकी रूचि पठन-पाठन में बढ़ेगी| जिससे शिक्षा क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होगा| उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का कढाई से पालन किया जाये| नई नीति से बच्चों का बोझ हल्का होगा| इसके साथ ही सभी छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने का अवसर देगा| इसके साथ ही दासता की प्रतीक अंग्रेजी भाषा के वर्चस्व को समाप्त किया जा सकेगा|
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से शिक्षा के अधिकार कानून के दायरे को व्यापक किया जायेगा|