युवक से तमंचे के बल पर लूट, पुलिस नें दो को उठाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि)  युवक के साथ तमंचे के बल पर नकदी व अन्य सामान लूट लिया गया| सूचना मिलने पर पुलिस ने दो को शक के आधार पर दबोच लिया| पुलिस उनसे पूंछतांछ कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सपुर जैनापुर निवासी अरुण कुमार पुत्र राजेश सिंह नें पुलिस को तहरीर दी कि मंगलवार को शाम लगभग 8:45 बजे फर्रुखाबाद से बाइक द्वारा अपने गाँव बक्सपुर वापस जा रहा था| उसी दौरान जमापुर और गौटिया गाँव के मध्य पीछे से दो बाइक सबार आ गये| उन्होंने उसे रोंक लिया|
अरुण ने बताया कि बाइक रुकते ही बाइक सबार बदमाशों नें कनपटी पर तमंचा लगा दिया| जिसके बाद उसकी पर्स जिसमे 800 रूपये, आधार कार्ड, एटीएम, आदि महत्वपूर्ण अभिलेख थे उन्हें लूट लिया| इसके बाद उसको झाड़ियों की तरफ खीचने का प्रयास किया| लेकिन अरुण ने शोर मचा दिया| जिससे आरोपी तमंचे से फायर करते हुए फरार हो गये| तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया| उनसे गहनता से पड़ताल की जा रही है|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि आरोपियों से पड़ताल चल रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा |