भाजपा विधायक के बेटा-बहू, पत्नी व नौकर सहित जनपद में 29 कोरोना पॉजिटिव, 11 पर मौत का आंकड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को कोरोना नें अचानक रफ्तार पकड़ ली| 29 कोरोना पॉजिटिव आने से अब आंकड़ा 419 पर पंहुच गया है|
कोरोना की रिपोर्ट में मोहम्मदाबाद के आजाद नगर निवासी 19 वर्षीय युवक, मोहम्मदाबाद राईस मील निवासी 21 वर्षीय युवक, राईस मील गंगादेवी निवासी 18 वर्षीय युवक, मोहम्मदाबाद राईस मिल में 5 पुरुष कोरोना पॉजिटिव निकले है| मोहम्मदाबाद के गंगादेवी नगर निवासी 35 वर्षीय युवक, आबंतीबाई नगर निवासी 30 वर्षीय युवक, ग्राम जाजपुर बंजारा निवासी 25 वर्षीय युवक, जेएनबी रोड़ निवासी भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के पुत्र अमित राठौर, अमित की पत्नी किरन और उनकी पुत्रवधू दीक्षा पत्नी अजय राठौर, पत्नी 55 वर्षीय करुणा राठौर पॉजिटिव निकले है| उनका नौकर 45 वर्षीय राजू भी पॉजिटिव आया है|
इसके साथ ही शमसाबाद के मोहल्ला मूलचंद निवासी दो महिला पॉजिटिव आयीं है| पुलिस लाइन से चार पुरुष | पॉजिटिव निकले है| मोहम्मदाबाद की गंगाराम मील से 30 वर्षीय युवक, हैदरपुर मोहम्मदाबाद निवासी 28 वर्षीय युवक, मोहम्मदाबाद के जाजपुर बंजारा निवासी 26 वर्षीय युवक, लोहिया नगर निवासी 21 वर्षीय युवक, कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस कर्मी 45 वर्षीय राकेश कुमार, मोहम्मदाबाद के  मौधा निवासी 45 वर्षीय शक्ति सिंह कोरोना पॉजिटिव निकले है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि 29 मरीज निकलने की पुष्टि की है| उन्होंने जेएनआई को बताया कि अब संख्या 419 हो गयी है| 11 लोगों की मौत हो गयी है| 303 डिस्चार्ज हो गये है| जबकि 105 मरीज एक्टिव है|