पुनर्मतदान में महलई बूथ पर 606 मतदाताओ का मतदान से किनारा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत बढ़पुर द्वितीय के उपचुनाव में महलई के बूथ सख्या 39 व 40 पर हुये पुन: मतदान में कुल मतदाताओ में से 606 मतदाताओ ने मतदान से किनारा कर लिया | जबकि 945 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया| सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहे| 3 जुलाई सोमबार को मतगणना की व्यवस्था की गयी है|
रविवार को महलई में हुये पुन: मतदान में बूथ संख्या 39 पर कुल 704 मत पड़ने थे| जिसमे पुरुष मतदाता 383 थे जिसमे 269 ने मतदान किया| इस बूथ पर पुरुष मतदाताओ का प्रतिशत 70.23 रहा| वही 321 महिला मतदाताओ में से कुल 175 महिला मतदाताओ ने मतदान किया | महिला का प्रतिशत 54.51 प्रतिशत रहा| कुल 444 मत पड़े| इस बूथ पर कुल 63.06 प्रतिशत मतदान हुआ| वही बूथ संख्या 40 पर कुल 847 मतदाता थे| जिसमे 296 पुरुष मतदताओ ने मतदान किया| जिसमे पुरुष का मतदान प्रतिशत 62.8 प्रतिशत रहा| वही महिला मतदातो की संख्या इस बूथ पर 376 थी| जिसमे से 205 महिला मतदातो ने मतदान किया | कुल 501 मत पड़े| महिला मतदाताओ का प्रतिशत 54.5 प्रतिशत रहा| बूथ के कुल मतदान का प्रतिशत 59.14 प्रतिशत रहा| दोनों बुथो 39 व 40 को मिलाकर 1551 मतदाता है| जिसमे से कुल 945 मतदाताओ ने ही मतदान में रूचि दिखाई| जबकि 606 मतदातो ने मतदान में रूचि नही दिखाई|

शनिवार को हुए मतदान में दोनों बूथों पर 1551 मतों में से 732 वोट पड़े थे। जबकि पुनर्मतदान में रविवार को 945 वोट डाले गए। इससे मतदान प्रतिशत 47.20 से बढ़कर 60.93 पहुंच गया। बढ़पुर व्लाक के ग्राम महलई के बूथ पर बीते दिन भाजपा के झंडा लगी गाड़ी से आये लोगो ने लगभग 150 मतपत्रो से फर्जी वोट जबरन मतपेटी में डाल दिये थे| जिसके बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान बलिस्टर सिंह को मौके से दबोच लिया| जिसके बाद पीठासीन अधिकारी अनुज कुमार ने पूर्व प्रधान व उसके 20-25 अज्ञात साथियों के खिलाफ बूथ कैप्चरिंग का मुकदमा दर्ज कराया था| राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने महलई के बूथ संख्या 39 व 40 पर रविवार को पुन: मतदान के आदेश दिये थे| इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, अपर जिलाधिकारी आरबी सोनकर की अगुवाई में कई थानों का फोर्स लगाया गया।