शिक्षा संस्कारों की जननी: अर्चना पाण्डेय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:( कमालगंज) : श्रृंगीरामपुर-संयोगिता मार्ग स्थित चंद्रप्रकाश शोभा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पंहुची खनन व आबकारी मंत्री अर्चना पाण्डेय ने कहा कि अब बालिकाए शिक्षित है और वह हर क्षेत्र में अपना योगदान कर रही है | शिक्षा संस्कारों की जननी है और शिक्षा व संस्कार राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं।
मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| श्रृंगीरामपुर निवासी छात्रा नीतू ने मंत्री से शिकायत की स्थानीय लेखपाल ने आय प्रमाण पत्र के लिए उससे 500 रुपये मांगे थे। जिस पर उन्होंने कार्यवाही के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पूर्व के समय में बालिकाओं का घर से निकलना मुश्किल होता था, आज वह शिक्षित होकर बालिकाएं हर क्षेत्र में योगदान कर रही हैं। शिक्षा संस्कारों की जननी है और शिक्षा व संस्कार राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। मंत्री के कार्यक्रम में कई कांग्रेसी भी मौजूद रहे| जो चर्चा का विषय बना रहा|

कार्यक्रम में प्रांशु मिश्रा, दुर्गा नरायण मिश्रा, ध्रुव प्रकाश मिश्रा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, प्रांशु मिश्रा, दुर्गा नरायण मिश्रा, आदि मौजूद रहे।