फर्रुखाबाद में 9 और कोरोना पॉजिटिव, 330 हुआ आंकड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना पर लगाम नही लग पा रही है| जिसके चलते संख्या का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है| रविवार को कोरोना के 9 नये मामले सामने आये है| जिससे संक्रमितों की संख्या 330 हो गयी है|
रविवार को आयी रिपोर्ट में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेश गणेश प्रसाद में महिला सहित चार कोरोना पॉजिटिव मिले है| इसके साथ ही साथ थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गढिया ढिलाबल निवासी 60 वर्षीय दम्पत्ति भी संक्रमित मिले है| शहर कोतवाली के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी 6 वर्षीय बालक और 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है| बंदर खेरा कमालगंज में भी एक 22 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज कोबताया कि 9 नये  मामले मिले है| संख्या 330 हो गयी है| 218 डिस्चार्ज हो गये है| 10 की मौत हो गयी है| अब 102 एक्टिव केस है|
कंटेनमेंट जोन पर कंट्रोल नही कर पा रही पुलिस
जनपद में यदि कोरोना बढ़ रहा है तो वह कही ना लापरवाही का नतीजा है| लेकिन उसके बाद भी कंटेनमेंट जोन पर संख्ती नजर नही आ रही| यह समाचार में लगी फोटो लोहाई रोड पर लगे बैरिकेटिंग की है| जिस पर कितनी सख्ती है यह तो फोटो देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है| अब फोटो पर एक्शन जिम्मेदारों को लेंना है| यही हाल शहर के अधिकतर कंटेनमेंट जोन जों का है| कागजों में कुछ और हकीकत कुछ और ही है तो फोटो में नजर सा रही है|

 

 

 

 

 

जिले मे 09 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

09 पॉजिटिव मरीज मे से 08 फर्रुखाबाद शहर 01 कमालगंज क्षेत्र से है।

जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 330

मृतक 10
डिस्चार्ज 218
एक्टिव केस 102