पिछली सपा सरकार ने पिछड़ों को अनुदान की जगह दिया धोखा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद आये पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर ने जेएनआई से विशेष वार्ता की| उन्होंने पिछली सपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार नें पिछड़ों के अनुदान का गबन किया| जिसकी जाँच भी चल रही है|
निरीक्षण भवन फतेहगढ़ में जेएनआई से विशेष वार्ता में उन्होंने पूर्व की सरकार पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा कि पिछली सरकार पिछड़ों के वोट से ही बनी थी| लेकिन उन्होंने पिछड़ों का ही हक मार लिया| उनकी सरकार में किसी भी पिछड़े को सरकारी योजना का लाभ नही मिला| अनुदान जारी हुआ लेकिन पिछड़ों तक नही पंहुचा| इसी की जाँच हो रही है|
उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से पिछड़ों की तरफ ध्यान दिया गया है| बड़ी संख्या में पिछड़ों के लिये योजनायें सरकार चला रही है और उसका लाभ भी पिछड़ों तक पंहुच रहा है|
विकास दुबे के समर्थन में बोलने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य
उन्होंने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो नें विकास दुबे के एनकाउंटर पर सबाल खड़े किये| जिसमे उन्होंने कहा कि कार नही पलटी सरकार पलटने से बचायी गयी| जो लोग इस तरह के बयानबाजी कर रहे है| वह साहिनबाग़ वाले हो या जमाती सभी के पक्ष में खड़े होते है| उन्होंने कहा कि विकास की माँ ने खुद कहा कि उनका बेटा सपा में था| इसके बाद और कुछ |कहने को नही बचता| कानपुर कांड की जाँच चल रही है| सब दूध का दूध और पानी का पानी होगा| जिलाध्यक्ष भाजपा रुपेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि रहे|