गुरु पूर्णिमा पर पुलिस सुरक्षा भेद गंगा घाट पर पंहुची आस्था

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) गुरु के प्रति आस्था, भक्ति व समर्पण प्रकट करने का पर्व गुरु पूर्णिमा रविवार को मनाया गया| कोरोना काल में भीड़ को गंगा घाट पर जाने से रोंकने  के लिए पुलिस नें जगह-जगह नाकाबंदी की थी| लेकिन गुरू पूर्णिमा को पुलिस की सख्ती आस्था के आगे बैनी साबित हुई और हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर पंहुचे और आस्था की डुबकी लगायी|
गुरु पूर्णिमा पर भीड़ को रोंकने के लिए पुलिस नें जगह-जगह रोंकथाम की व्यवस्था की थी| जिसके चलते खानपुर गाँव के निकट पुलिस ने बैरियर लगाया था| इसके साथ ही पांचाल घाट पर कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया | इसके बाद भी पुलिस की सुरक्षा के आगे आस्था भारी दिखी और लोग जुगाड के रास्तों से गंगा में डुबकी लगाने पंहुचे| आस्था की दुबकी लगाने के बाद गुरु का आशीर्वाद लिया|
फोन पर गुरु के चरणों में झुके शीश, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं 
कोरोना वायरस के संक्रमण ने गुरु और शिष्‍य के बीच की दूरी बढ़ा दी है। यह दिलों की दूरी नहीं है, और न ही कोई मनमुटाव के कारण बल्कि फिजिकल डि‍स्‍टेंसिंग के कारण है। लेकिन शिष्‍यों के मन में गुरुओं के प्रति आस्‍था कम नहीं हुई है। गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन घरों में गुरु पूजे गये। यानी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग घरों में ही गुरु का पूजन कर रहे हैं। अधिकतर लोगों नें फोन के माध्यम से गुरु से आशीर्वाद लिया| सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का दौर दिन पर चला|