घर का ताला तोड़कर लाखो के जेबर-नकदी चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला दीवान मुबारिक निवासी चाँदवी पत्नी जलील अहमद के घर बीती रात ताल तोड़कर लाखो के जेबर नकदी चोरी कर लिये गये| मामले के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दे दी गयी है|

पुलिस को दी गयी तहरीर में चांदवी ने बताया की वह बीते शुक्रवार को शाम 6 बजे ग्राम अमेठी में भाई की शादी में शामिल होने गयी थी| तभी किसी समय चोरो ने ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, 80 हजार नकद, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी चांदी की पाजेव आदि सामान चोरी कर लिये| जिसके बाद शनिवार को सुबह पड़ोस के लोगो ने घर खुला देखा| तो चाँदवी को सूचना दी | वह मौके पर आयी तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गयी|

घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|