सीएचसी से गायब मिले चिकित्सक सहित चार का वेतन रोंका, एमओआईसी को चेतावनी

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) शुक्रवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें चिकित्सक सहित चार स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले| उन्होंने चारों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोंक दिया|
डीएम को सीएमसी में गंदगी मिली| शौचालयों भी गंदे मिले| मरीजों नें डीएम बताया कि उन्हें भोजन नही मिला| केबल चाय मिली है| वार्डों में गंदी चादरे बैड पर पड़ी मिलीं| जिस पर उन्होंने एमओआईसी की क्लास लगा दी| उन्होंने जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये व्यवस्था ठीक नही हुई तो कार्यवाही की जायेगी|
निरीक्षण के दौरान उन्हें डा0 निशी गौड तीन से अनुपस्थित मिलीं| अनूप कुमार बीएएम दो दिन से अनुपस्थित, डाटा एन्ट्री आपरेटर धमेन्द्र, बीसीपीएम अमरेश फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश दिये|
विशेष सर्वेलांस अभियान का प्रशिक्षण देखा
डीएम ने प्रशिक्षण के बारे में सुपरवाइजरों से जानकारी प्राप्त कर प्रशिक्षण गुणवत्ता का जायजा लिया| जिलाधिकारी ने कहा कि घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान प्रत्येक व्यक्ति का  रिकार्ड रखा जाए। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना लक्ष्ण पाए जाने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल व्हाट्सएप ग्रुप पर दें|