मणीन्द्र की शहादत: सादगी के साथ मनेगा शहीद का पुन्य स्मृति दिवस

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) महान क्रांतिकारी एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी मणीन्द्र नाथ बनर्जी का नाम किसी चर्चा का मोहताज नही रहा| 20 जून को शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी का 87 वां पुन्य स्मृति दिवस मनाये जाने की तैयारी चल रही है| लेकिन लॉक डाउन के चलते जलसा नही होगा| जेल प्रशासन केबल पुष्पांजली का आयोजन ही करेगा|
मणीन्द्र नाथ के विषय में जाने
शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी का जन्म 13 जनवरी 1909 में वाराणसी के सुबिख्यत एवं कुलीन पाण्डेघाट स्थित माँ सुनपना देवी के उदर से हुआ था| इसके पिता ताराचन्द्र बनर्जी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक के चिकित्सक थे| उनके पितामह श्रीहारे प्रसन्न बनर्जी डिप्टी कलक्टर के पद पर आसीन रहे| जिन्होंने 1899 में बदायूं से बिर्टिश शासन की नीतियों से दुखी होकर अपने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया और स्वतन्त्रता आन्दोलन में सक्रिय हो गये|
श्री बनर्जी आठ भाई थे इन आठो भाईयो को मात्रभूमि के प्रति बहुत लगाव था| उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में सक्रिय भूमिका अदा की| काकोरी कांड से सम्बंधित राजेन्द्र लाहिडी को फांसी दिलाने में सीआईडी के डिप्टी अधीक्षक श्री जितेन्द्र नाथ बनजी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी| जिसे बनजी ने बर्दास्त ना कर सके और उन्होंने जितेन्द्र से बदला लेने की ठान ली| 13 जनवरी 1928 को जितेन्द्र नाथ बनर्जी से वाराणसी गुदौलिया में बदला ले लिया| इस शौर्यपूर्ण कार्य के लिये उन्हें दस वर्ष की सजा व तीन माह तन्हाई की सजा मिली| 20 मार्च 1928 को उन्हें वाराणसी केन्द्रीय कारागार से केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजा गया| जंहा उन्होंने अन्य राजनैतिक बन्दियो को उच्च श्रेणी दिलाने के लिये भी संघर्ष किया| 20 जून 1934 को सांयकाल आठ बजे कारागार के चिकित्सालय में उन्होंने अंतिम साँस ली| उनका अंतिम संस्कार 21 जून को पांचाल घाट पर गंगा किनारे किया गया था| प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 जून को सुबह उनके प्रतिमा स्थल सेन्ट्रल जेल परिसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा| सेन्ट्रल जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी नें जेएनआई को बताया कि शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी के स्मारक पर भीड़ एकत्रित करने की इजाजत नही दी जा रही है| केबल जेल के अधिकारियों और कुछ और लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे|  किसी गोष्ठी का आयोजन नही होगा|