फर्रुखाबाद में तीन कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 74 पर पंहुचा, पढ़े पूरी खबर

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में रविवार की देर रात कोरोना पॉजिटिव तीन और मरीजों का इजाफा हो गया| अब जनपद में संख्या 74 हो गयी है| पूरी खबर पढ़े केबल जेएनआई पर सबसे पहले…
रविवार देर रात आयी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में तीन को कोरोना संक्रमण पाया गया| बिहार प्रदेश के समरतीपुर मंगलगढ़ निवासी संजीत अपनी 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान व पत्नी व दो पुत्रों के साथ बस द्वारा 9 जून को नोयडा से फर्रुखाबाद आये थे| 10 जून को उन्हें एमएसडी सेंटर में भर्ती किया गया था| मुस्कान की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहबगंज छिपटटी निवासी 54 वर्षीय अनीता बीते 10 जून को दिल्ली से एक रिश्तेदार के साथ घर लौटी| उसी दिन उसे एमएसडी सेंटर में भर्ती किया गया था| अनीता के रिश्तेदार के अनुसार अनीता मोटापे, मधुमेह, और ह्दयरोग व उच्चरक्त चाप की समस्या से पीड़ित है|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम माडल शंकरपुर निवासी 33 वर्षीय यामीन 8 जून को नोयडा से गाँव आया था| 10 जून को उसका कमालगंज सीएचसी में सैम्पल लिया गया| जिसके बाद वह घर चला गया और 14 जून को घर से वापस नोयडा चला गया| यामीन इस समय नोयडा में किराये के मकान में अकेले रह रहा है| फर्रुखाबाद पुलिस नें नोयडा पुलिस को सूचना दी है|
अब तक जिले में 36 हो चुके डिस्चार्ज
जनपद में अब तक कुल 74 मरीजों में से 36 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भेजे जा चुके है| जनपद में अब कोरोना संक्रमित केस 38 है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि अब तक कुल 74 मरीज जनपद में मिले है| हर किसी को जागरूक होकर घर से निकलने की जरूरत है| मास्क या गमछे का प्रयोग करें| इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरुरी है| अभी तक 36 केस ठीक हो चुके है|