अब लोहिया अस्पताल केबल दो घंटे में देगा कोरोना की जाँच रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के लिए खुशखबरी वाली खबर है| अब कोरोना टेस्ट के परिणाम के लिए कई दिन तक इंतजार नही करना होगा| अब जनपद के राममनोहर लोहिया अस्पताल में ही कोरोना के टेस्ट की रिपोर्ट आपके हाथ में होगी|
दरअसल जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें शासन से कोविड-19 जाँच के लिए जनपद में ही मशीन उपलब्ध कराने की सिफारिश की थी| जिलाधिकारी की मांग पर शासन ने शहर के लोहिया अस्पताल को कोरोना जाँच मशीन उपलब्ध करा दी है| जिसके चलते अब कोरोना जाँच के लिए लम्बा इंतजार करने की जरूरत लगभग खत्म हो गयी है| लोहिया अस्पताल की पैथोलाजिस्ट डॉ० स्वस्ति वाजपेयी की देखरेख में मशीन लगायी गयी है|
दो घंटे में दो कोरोना जांचों के परिणाम देंगी मशीन
लोहिया अस्पताल में लगायी गयी मशीन में एक साथ दो जाँच की निकाली जा सकती है| यह जाँच लगाने के दो घंटे बाद मशीन अपना परिणाम सुना देगी| वही यदि केबल एक जाँच लगायी जाये तो 40 से 50 मिनट में परिणाम आयेगा|
मशीन एक दिन में निकाल सकेगी 10-12 जाँच रिपोर्ट
कोरोना जाँच मशीन के द्वारा अधिकतम दिन भर में कुल 10-12 जाँच की रिपोर्ट निकाली जा सकेगी| जिसके लिए पूरी तैयारी ली गयी है| जिन लैब टेक्नीशियन की डियूटी लगनी है उन्हें ट्रेनिग भी पूरी दे दी गयी है| इसके साथ पांच सैकड़ा सुरक्षा किट भी शासन नें भेजी है|
पैथोलाजिस्ट डॉ० स्वस्ति वाजपेयी नें जेएनआई को बताया कि बुधवार से कोरोना की जाँच रिपोर्ट निकालने का काम शुरु किया जा रहा है| मशीन उपलब्ध हो गयी है| पहले लोहिया के इमरजेंसी में आने वाले मरीजों या आपरेशन वाले मरीजों की कोरोना जाँच करने को प्राथमिकता पर रखा जायेगा| इसके साथ ही आम लोगों की जाँच रिपोर्ट बनाने की तैयारी है|