गुंजन व्यापार मंडल के युवा जिला महामंत्री व विशाल अध्यक्ष मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) व्यापार मंडल के नें अपनें पदाधिकारियों का विस्तार किया है| जिसमे युवाओं को तरजीह दी गयी है| युवा जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है|
उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी नें विशाल दुबे को संगठन का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है| वहीं गंगानगर कालोनी निवासी गुंजन अग्निहोत्री को युवा जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है|
संगठन नें दोनों पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपनी कमेटी का गठन करनें के निर्देश भी दिये है|