फायरिंग के दौरान झोपडी में भी लगायी आग, बाइक भी जलायी 

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर प्रतिनिधि) रविवार दोपहर बनारसीपुर फकरपुर में हुए गोली काण्ड के दौरान आगजनी भी की गयी| जिसमे झोपडी के साथ ही साथ एक बाइक भी जलकर राख हो गयी| पुलिस पड़ताल में जुटी है|
दरअसल सपा नेता देव सिंह यादव नें गाँव में ही 5 बीघा भूमि खरीदी है| उसी भूमि के पास में राजवीर की भी एक बीघा भूमि है| देव सिंह और रामवीर के बीच उसी एक बीघा भूमि का विवाद काफी पुराना चल रहा है| उस एक बीघा भूमि पर राजवीर की झोंपड़ी रखी हुई है| रविवार को देव सिंह और रामवीर पक्ष के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई| उसी दौरान रामवीर की झोपड़ी को भी आग के हबाले किया गया| रामवीर नें देव सिंह के पक्ष पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया| आगजनी में एक बाइक भी जलकर राख हो गयी|