बड़ी खबर: गंगा में डूबने से बाबा-नाती की दर्दनाक मौत

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) गंगा के किनारे खेतों में काम करने गये बाबा-नाती की डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर ढपलपुर निवासी सखावत का 12 वर्षीय पुत्र अल्तमस अपने बाबा 65 वर्षीय सराफत के साथ गाँव के ही निकट गंगा किनारे खेतों में काम करने गया था| गर्मी के चलते अल्तमस गंगा में घुसकर नहाने लगा| जिससे वह डूब गया| नाती को गंगा में गोते लगाता देख उसके बाबा सराफत नें भी गंगा में छलांग लगा दी| गंगा में गहराई अधिक होंने से दोनों गंगा में डूब गये|
आस-पास के ग्रामीणों नें अल्तमस को पहले निकाल लिया और सीएचसी इलाज के लिए लेकर निकले लेकिन अल्तमस नें दम तोड़ दिया| उधर ग्रामीणों नें कड़ी मेहनत के बाद मृतक अल्तमस के बाबा सराफत का भी शव गंगा में खोज लिया| एक साथ घर में दो मौतें होनें से परिजनों में कोहराम मच गया| ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी|
घटना की जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक सुधीर कुमार जाँच पड़ताल करने पंहुचे| मृतक अल्तमस गाँव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था और अपने तीन भाईयों में सबसे बड़ा है| मृतक अल्तमस की माँ तरन्नुम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|