महिला के चक्कर में महाभारत, कई लहुलुहान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) महिला के चक्कर में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ| जिसमे कई लोग लहुलुहान हो गये| पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया| पुलिस पड़ताल कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संतोषपुर निवासी एक महिला को पड़ोसी गाँव का युवक निलेश पुत्र मोरपाल परेशान करता है| गुरुवार को भी महिला के घर के सामने युवक निलेश पंहुचा और इशारा करने लगा| जिसे देखकर उसके परिजनों और गाँव के लोगों ने विरोध कर दिया| महिला के परिजनों नें उसे दौड़ा लिया|
अपने गाँव के निकट पंहुचकर निलेश नें अपने गाँव के लोगों को बुला लिया और पीछा कर रहे ग्रामीणों पर हमला बोल दिया| जिसमे संजीब कुमार पुत्र बंशी लाल, प्रमोद कुमार व राजेश कुमार जख्मी हो गये| उन्हें सीएचसी भेजा गया |
दारोगा अभय प्रताप सिंह नें सीएचपी में जाकर पड़ताल की| राजेश ने पुलिस को आरोपी बंटू पुत्र रामपाल, निलेश पुत्र मोरपाल, रतनेश पुत्र रामनिवास  आदि के खिलाफ तहरीर दी| जिसमे महिला का जिक्र नही किया गया है| आरोप लगाया कि घर के बाहर आकर आरोपियों नें हमला बोल दिया | दारोगा अभय प्रताप सिंह नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|