आसमान से आंधी-पानी के साथ गेहूं व मक्का पर बरसी आफत

FARRUKHABAD NEWS कृषि सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार लगभग  3 बजे तेज आंधी व बारिश के कारण गेहूं की फसल में भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की जो फसल कटाई के लिए तैयार थी खेतों में ही बिछ गई। जबकि खेत में पड़ी गेंहू की फसल बूरी तरह भीग गयी| खेतों में पानी भी भर गया|
ऐसे में गेहूं जहां खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं उसकी कटाई करने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही मक्का और तरबूज की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है| पानी से पहले आंधी इतनी तेज थी कि सड़क पर निकलने वाले वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलानी पड़ी|
दरअसल खेतों में इस समय गेंहू की कटाई का काम चल रहा है| कुछ खेतों में मक्का भी अपने शबाब पर है| मौजूदा समय में कुछ किसानों ने ही गेहूं की कटाई की है। 60 फीसद से ज्यादा गेंहू की फसल खेतों में खड़ी है। किसान अनिल, ओम, पालाराम, नरेश, बिजेन्द्र, आनंद दुबे  आदि ने बताया कि इस बार गेहूं की बंपर पैदावार की उम्मीद थी। लेकिन बारिश और आंधी ने फसलों को भारी नुकसान किया है। जहां गेहूं व मक्का की फसल बिछ गई है, वहीं गेहूं की बालियों को भी टूटकर गिर गई है। कई जगह अनाज मंडी में गेहूं भीगा है| वही अधिकतर खेतों में कटे पड़े गेंहू भीग गये| तरबूज की फसल को भी पलीता लगा है| आंधी पानी ने दिन में ही अँधेरा कर दिया| जिससे सड़क पर निकल रहे वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी|
आम की फसल पर भी हुआ बज्रपात
इस समय आम की फसल अंगूर के लगभग बराबर हो पायी थी| बागबान उम्मीद कर रहे थे कि फसल बेहतर होगी| लेकिन रविवार की आंधी और पानी ने बड़ी संख्या में आम की फसल को प्रभावित किया है|