संतों की हत्या के विरोध में महासभा पदाधिकारियों ने कराया मुंडन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) महाराष्ट के पालघर में दो संतों की हत्या किये जाने के विरोध में हिन्दू महासभा अक्रोशित है| आक्रोशित पदाधिकारियों ने मुंडन कर अपना विरोध दर्ज कराया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर निवासी हिन्दूमहासभा जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा अपने साथियों के साथ पांचाल घाट पंहुचे| इसके बाद उन्होंने संतो की हत्या किये जाने के विरोध में एक-एक कर अपना मुंडन कराया और सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की| विमलेश मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार व महाराष्ट्र सरकार जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करे| यदि कार्यावाही ठीक से नही हुई तो हिन्दू महासभा सड़कों पर उतरेगी|