पुष्ठाहार बिक्री करने में आंगनबाड़ी कार्यकत्री बर्खास्त

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: पुष्टाहार बिक्री करने के मामले में डीपीआरओ के आदेश पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री  को बर्खास्त कर दिया गे है|
बीते 21 मार्च को नगरिया जबाहर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री इजलेश के खिलाफ थाना कमालगंज में पुष्टाहार बिक्री करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था| जिसकी जाँच पुलिस कर रही थी| वही विभागीय जाँच भी की जा रही थी| जिसके चलते शिकायत पूरी तरह से सही पाए जाने पर उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही कर दी गयी| जिससे हडकंप मच गया है| अकेले इजलेश ही नही जनपद में आधे से अधिक पुष्टाहार नौनिहालों से जादा मबेशियों को खिलाया जाता है और उसकी बिक्री भी की जाती है|
जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दोषी पाते हुए उसे मानदेय सेवा से पृथक किया गया है|