शनिवार से सब्जी, फल व राशन की डोर टू डोर सप्लाई

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: व्यवस्था को पटरी पर लाने का जिला प्रशासन धीरे-धीरे प्रयास कर रहा है। अब मोहल्लों व गलियों में ही सब्जियां पंहुचाने का खाका जिला प्रशासन ने खींच लिया है| राशन और सब्जी को लोगों के घर-घर पंहुचाने के लिए दुकानदारों को सूची जारी की गयी है| जो गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को जरुरी सामान उपलब्ध करायेगें| यह व्यवस्था शनिवार से शुरू हो रही है|
जिले लॉकडाउन के दौरान सबसे अहम चुनौती आम लोगों तक खानपान का सामान पहुंचाना है। सब्जी मंडी व किराना दुकानों को लॉकडाउन की घोषणा के बाद खुलवाया गया था, लेकिन लोगों की भारी भीड़ उन पर उमड़ने लगी थी। इससे लॉकडाउन करने का उद्देश्य समाप्त हो गया था। पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े तथा सब्जी मंडी में से भीड़ को हटाया गया। किराना दुकानों को बंद कराया गया। बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने रणनीति बनाई कि बाजारों में लोगों की भीड़ न उमड़े और उनको घर पर ही राशन मिले।
जिसके लिए राशन और सब्जी की सप्लाई देनें वाले दुकानदारों की सूची जारी की गयी|
फर्रुखाबाद किराना कोबिड-19 ग्रुप से जोड़े गये सप्लायर
जिन दुकानदारों को राशन, सब्जी आदि की सप्लाई के लिए चयनित किया गया है| उनका मोबाइल नम्बर एसडीएम सदर ने फर्रुखाबाद किराना कोबिड-19 नाम से व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ दिया है| जिसमे दिशा निर्देश जारी किये जा रहे है|
एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया कि जिन दुकानदारों ने सप्लाई के लिये आवेदन किया था| उन्हें अनुमति मिल गयी है| उनके पास भी जारी किये गये है| शनिवार 7 बजे से सप्लाई दी जायेगी| और भी कोई यदि सप्लाई देंना चाहता है तो आवेदन कर सकता है|