रिटायर्ड दरोगा से तमंचें के बल पर दो लाख की लूट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम महलई निवासी रिटायर्ड दरोगा महेश चन्द्र राजपूत को अज्ञात बाइकल सबार बदमाशो ने तमंचे के बल पर दो लाख की लूट कर ली| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है|

रिटायर्ड दरोगा महेश चन्द्र राजपूत सोमबार को शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा से दो लाख रूपये निकाले थे| जिसके बाद वह बिक्की पर सबार होकर अपने घर वापस जा रहे थे| जब वह कायमगंज वाई पास के निकट पंहुचे तभी बाइक पर सबार होकर आये बदमाशो ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोंक लिया और रुपयों का थैला लेकर हथियापुर की तरफ फरार हो गये|

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संदीप राठौर फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| पुलिस ने बैंक जाकर सीसी टीवी भी खंगाला लेकिन कुछ सुराग नही मिला| पीड़ित दरोगा ने घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी है|