प्रतिबन्ध के बाद भी जिले भर में होती मिली पालीथीन की बिक्री

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: होली के त्योहार पर शासन के फरमान पर दिखाबटी कार्यवाही करने के लिए अधिकारी पूरे जिले में जगह-जगह दौड़े| जंहा बड़ी मात्रा में पालीथीन की बिक्री और इस्तेमाल होता मिला| जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ और सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य के नेतृत्व में लाल दरवाजे से लाल सराय, लिंजीगंज, मन्नी गंज में अभियान चला| जिसमे जिसमे जगह-जगह दुकानों पर पालीथीन की बिक्री होते हुए मिली| जिसे जप्त कर लिया गया| लिंजीगंज में लालमन की किराने की दुकान से 65 किलों पालीथीन बरामद हुई| जिन्हें केबल चेतावनी देकर छोड़ दिया| लाल गेट स्थित सब्जी विक्रेता मंगल सिंह की दुकान में लगे फ्रीजर से सीओ सिटी नें पालीथीन बरामद किया|
सीओ सिटी नें बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए जुर्माना नही बसूला गया| आगे पालीथीन मिली तो जुर्माना बसूला गया| कमालगंज में एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह, नगर पंचायत ईओ मुन्ना लाल नें अभियान चलाया और केबल खानापूरी कर लौट गये| मोहम्मदाबाद में अतिरिक्त एसडीएम अतिरिक्त सुनील यादव व ईओ विजय सिंह के साथ अभियान चलाया| और दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया|