बृजवासी की गुजिया खाने से फतेहगढ़ महोत्सव के सह-संयोजक की हालत बिगड़ी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीती रात बाजार से लाकर गुजिया खा लेनें के चलते फ़तेहगढ़ महोत्सव के सह-संयोजक की हालत खराब हो गयी| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जिसके बाद उन्होंने दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी| खाद्यय सुरक्षा टीम ने गुजिया के नमूने भी लिये|
फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी शाकिर अली मंसूरी फतेहगढ़ महोत्सव के सह-संयोजक है| उन्होंने बताया कि उन्होंने कोतवाली फतेहगढ़ के सामने स्थित बृजवासी की गुजिया खरीदी और उसे घर ले आये| जिसे खाने के बाद रात भर उन्हेंबेचैनी बनी रही| सुबह होते ही उन्हें उल्टीयां शुरू हो गयीं| जिसके बाद उनकी हालत जादा खराब हुई तो उन्होंने फैमली चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया लेकिन आराम नही मिला तो परिजनों नें उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा उन्हें भर्ती किया गया|
शाकिर की पत्नी मुमताज बेगम नें कोतवाली फतेहगढ़ में दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी| इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शाकिर अली के घर जाकर खरीद के लायी गयी गुजिया का सेम्पल लिया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|